VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को बालोद में करेंगे सभा , सभा स्थल में तैयारियां शुरू |

0
43

किशोर साहू बालोद [Edited By: ऋतुराज वैष्णव ]     

बालोद / लोकसभा चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ-साथ स्टार प्रचारकों का तूफानी हवाई दौरा प्रारम्भ चुका है | इसी के चलते बालोद जिले में पिछले एक सप्ताह में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिन बार जिले का तूफानी दौरा कर चुके, तो वही भाजपा द्वारा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्यासी व भाजपा के पक्ष में प्रचार करने एक भी स्टार प्रचारक जिले के दौरे में अबतक नहीं पहुंचा है  | जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री व भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी बालोद जिले के ग्राम पंचायत हथौद के इस मैदान में 6 अप्रेल को दोपहर दो बजे उतरने वाले है | जहाँ इस सभा स्थल से कांकेर लोकसभा के साथ-साथ अन्य तिन लोकसभा के भाजपा प्रत्यासी व भाजपा के पक्ष में वोट बटोरने सभा को संबोधित करेंगे | माना जा रहा है की प्रधानमन्त्री के इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग मोदी को सुनने मौजूद रहेंगे, तो वही प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का पहली बार बालोद जिला आगमन को लेकर भाजपाइयो में बेहद उत्साह देखा जा रहा है | जहाँ प्रधानमन्त्री के आगमन को लेकर हथौद के इस मैदान में पुरे जोरशोर से तैयारिया की जा रही है | भाजपाइयो की माने तो मोदी के आगमन से भाजपा के पक्ष में वोट में काफी हदतक इजाफा होने वाला है | आपको बता दे की ह्थौद के इस मैदान में इसके पूर्व कांग्रेस के रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी सभा को सम्बोधित कर चुके है ! 

https://youtu.be/wT_8Hib5xrw