VIDEO: पेड़ से जा टकराई कार, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल |

0
8

कांकेर / छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई | वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से कोमलदेव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांकेर के इशानवन के पास एक कार में सवार होकर पांच लोग रायपुर की ओर जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई |  इस भीषण सड़क हादसे के बाद ,  कार सवार पांच लोग कार में ही फंसे रह गए। जिन्हें यातायात पुलिस ने कार को काटकर बाहर निकाला। हालांकि कि तब तक कार में सवार एक महिला और एक पुरूष की मौत हो चुकी थी। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

https://youtu.be/l0kPYok8Uvo