रायपुर / दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अकस्मात निधन से देश स्तब्ध है | सुषमा स्वराज भारत की सियासत की दमदार आवाज थीं | वे न सिर्फ एक सशक्त महिला नेत्री थीं, बल्कि राजनीतिक जीवन में भी एक सशक्त हस्ताक्षर थीं | सुषमा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है।छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रमन सिंह ने कहा है कि उनके निधन केसमाचार को मन अब भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
उन्होंने ट्वीट किया है कि ” सुषमा जी के यह अंतिम शब्द देख आँखें भीग जाती हैं, उनके शब्दों में पितामह भीष्म की प्रतिक्षा, भगवान बुद्ध का धैर्य और श्रेष्ट संतों का संतोष समाहित महसूस होता है। उनका चला जाना भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है लेकिन उनके विचार और आदर्श युगों-युगों तक इस धरा पर अमर रहेंगे।”
