पिता ने अपने तीन बच्चों पर चाकू से किया जानलेवा हमला , पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह |

0
11

रायपुर / पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने अपने तीन बच्चों पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया | घायल बच्चों की उम्र 6 से 10 के बीच है | बच्चों को निजी अस्तपाल में भर्ती किया गया है | घायल बच्चों में दो लड़के और एक लड़की शामिल है | मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली एक जानकारी के अनुसार घटना शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके की है | जहां सोमवार की शाम घनश्याम कोसरिया ने अपनी तीन बच्चों की हत्या करने की कोशिश की |  आरोपी पिता ने चाकू और रॉड से बच्चों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया | 

बताया जा रहा है कि घनश्याम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था | इसे लेकर अक्सर दोनों में काफी विवाद होता रहता था |  सोमवार शाम भी इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई | विवाद इतना बढ़ गया कि घनश्याम अपने तीन बच्चों को जान से मारने की कोशिश की | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई |  तीन बच्चों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया | प्रार्थियां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।