रायपुर / अपनी पत्नी से विवाद होने के बाद एक पति ने बिल्डिंग के तीसरे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली | घटना रायपुर के फूल चौक स्थित RDA कॉम्प्लेक्स की है | बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात युवक का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था | जिसके बाद युवक बिल्डिंग पर चढ़ गया और छलांग लगा दी | इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई | मृतक युवक का नाम विनोद विश्वास बताया जा रहा है | मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है |
जानकारी के मुताबिक मृतक वेटर का काम करता था | विनोद RDA बिल्डिंग के पास अपनी के साथ किराये के मकान में रहता था | हर रोज की तरह गुरुवार रात को भी वह काम खत्म कर अपने घर आया | घर आने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में दो दो बात हो गई | देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि विनोद अपने घर से निकलकर RDA बिल्डिंग पर चढ़ गया. फिर उसने तीसरे माले से छलांग लगाकर ख़ुदकुशी कर ली | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची , मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | हालांकि किस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था पुलिस इसकी विवेचना में जुट गई है |