बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने ससुराल और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में उसने पत्नी, सास और ससुर की प्रताडऩा से तंग आकर खुदकुशी करने का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकंडा चांटीडीह निवासी 21 वर्षीय महेश रजक पेंटर का काम करता था। कुछ वर्ष पूर्व उसका विवाह सिरगिट्टी नयापारा निवासी संजना रजक से हुआ था। दोनों के दो बेटे भी है | लेकिन दोनों के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था | सप्ताह भर पूर्व भी दोनों के बीच ऐसे ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ , जिसके बाद संजना को उसके पिता अपने साथ सिरगिट्टी ले गए | पत्नी के मायके जाने के बाद से महेश गुमशुम रहने लगा था | गुरुवार की आधी रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | सुबह जब परिजनों ने आवाज लगाई तो दरवाजा अंदर से बंद था | अंदर से जवाब नहीं आने और दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजन ने खिडक़ी से अंदर झांककर देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई | महेश की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस की जांच में मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला | जिसमे आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी से होने वाले विवादों और ससुराल पक्ष द्वारा डराने धमकाने का जिक्र किया है | इतना ही नहीं दोनों बेटों को पत्नी द्वारा मायके ले जाने से दुखी होने और बच्चों के बिना नहीं जी पाने का हवाला देते हुए खुदकुशी करने की बात लिखते हुए मौत का जिम्मेदार पत्नी संजना, सास मीना और ससुर फूलचंद व ससुराल वालों को बताया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर कर रही है |