दुर्ग / अपने ही घर में पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देखकर पति ने अपना आपा खो दिया और उसने पत्नी और उसके कथित प्रेमी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया है | घटना दुर्ग के अंजोरा चौकी स्थित रसमड़ा की है |
अंजोरा पुलिस के मुताबिक रसमड़ा में जितेंद्र साहू और उसकी पत्नी प्रेमिन बाई एक किराए के मकान में रह रहे थे | जितेंद्र एक फैक्ट्री में काम करता है | आरोपी जितेंद्र सोमवार को काम पर जाने की जगह घूमने निकल गया। लेकिन दोपहर बाद जब वह घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खुलवाने पर उसने अपने पुराने मकान मालिक रामेश्वर साहू को पत्नी प्रेमिन के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया | अपनी पत्नी की बेवफाई से वो इस कदर नाराज हुआ कि , उसने कमरे पर रखे डंडे से प्रेमिन और रामेश्वर दोनों पर ताबड़-तोड़ हमला किया | आरोपी उन्हें तब तक मारता रहा जब तक उनके प्राण नहीं निकल गए | फिर घटना की सूचना खुद ही थाने में जाकर दी |
आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | घटना में प्रयोग किये गए डंडे को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया | रसमड़ा में दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है | इस घटना के पीछे की वजह जानकर गांव वाले सन्न रह गए | बताया जाता है कि आरोपी मूलत: निकुम अंडा का निवासी है। करीब डेढ़ साल पहले काम की तलाश में रसमड़ा पहुंचा। फैक्ट्री में काम मिलने के बाद रामेश्वर के मकान में किराए पर पत्नी के साथ रहने लगा। उसके बाद आरोपी की पत्नी प्रेमिन बाई भी मजदूरी के लिए जाने लगी। दोनों अलग-अलग समय पर घर आते थे। इसी बीच मकान मालिक और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।