
कांकेर – कांकेर जिले के भानुप्रतापुर में एक निजी स्कूल में प्राचार्य ने प्रार्थना के बाद भारत माता की जय बोलने पर बैन लगा दिया है। जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चों के पालकों और परिजनों को हुई तो सभी ने स्कूल में जाकर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापुर में सचालित जोशेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज सुबह से पालक और हिंदूवादी संगठन के एक समूह ने धरना दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की | पालकों का आरोप है कि ये स्कूल क्रिश्चियन समुदाय के लोगों द्वारा संचालित किया जाता है, इसलिए यहां भारत माता की जय बोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है | जैसे ही इसकी जानकारी बीईओ, तहसीलदार और स्थानीय पुलिस तक पहुंची तब जाकर मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद प्राचार्य ने भी अपना पक्ष रखते हुये इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया और बच्चों को प्रार्थना के बाद भारत माता की जाये के नारे लगवाये। फिलहाल अभी मामला पूरी तरह से शांत हो गया है।