नाबालिग लड़की ने खुद को आग लगाकर कर ली ख़ुदकुशी ,कारण अज्ञात |

0
16


अरविन्द यादव [Edited By : शशिकांत साहू ]

महासमुंद जिले बसना थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आग लगाकर खुदखुशी कर ली | ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात है | नाबालिग लड़की घर में रखे मिटटी तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली | इस दौरान घर में कोई सदस्य  मौजूद नहीं था | लेकिन जैसे ही मृतका के परिजन घर पहुंचे तो घर में आग लपटे देखकर हैरत  में पड़ पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन  , जब मृतिका के कमरे जाकर देखा तो आँख फटी की फटी रह गई | नाबालिग लड़की 90 फीसदी तक जल गई थी | जिन्हे परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया ,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पोटमार्टम के बाद लाश परिजनो को सौप दी है |  फ़िलहाल  मामले की जांच में जुट गई है | घटना बसना थाना अंतर्गत ग्राम परसापाली की है  |