
कोरबा | जिले में मोतीसागर पारा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | बताया जा रहा है कि मृतक आदतन शराबी था | मृतक का नाम जेठू राम चौहान बताया जा रहा है | जानकारी के अनुसार मृतक शराब के नशे देर रात घर आया और कमरे सोने चले गया | परिजन जब सुबह वह उठा नहीं तो उसे उठाने कमरे में गए तो जो देखा उसे देखकर चौक गए | जेठू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था ,जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस लाश को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है | मृतक ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी तक पता नहीं चल पाई है |
मृतक के भाई सोम कुमार चौहान ने बताया कि मृतक आदतन शराबी था और हमेशा नशे में चूर रहा करता था | कल शुक्रवार शाम को भी नशे की हालत में घर लौटा था जिसके बाद खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली |