
कोरबा में सीएसईबी चौकी इलाके में दो मासूम बच्चो की लाश घर के आंगन बने के कुए तैरते हुए मिली | बच्चो का नाम नेहा और आकाश बताया जा रहा है | बताया जा रहा है कि नेहा और आकाश कल शाम से लापता थे परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे थे | लेकिन दोनों कही नहीं मिली | आज सुबह दोनों की लाश कुए में तैरते हुए मिली | परिजनों के मुताबिक उसे संदेह है कि यह हत्या है | इस घटना के बाद पुरे गांव में दहशत का माहौल है | परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है | सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का मुआयना कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस प्रथम दृष्टिया इसे हत्या की नजर से देख रही है | बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता पड़ेगा | फ़िलहाल पुलिस मामले को विवेचना में लिया है |