सुकमा / सुकमा जिले में एक ग्रामीण की हत्या करने का मामला सामने आया है | हत्या के बाद मृतक के शव को खेत में फेंक दिया गया | मिली जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते हत्या होने की बात बताई जा रही है | फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | मामले की पुष्टि एसपी सलभ सिन्हा ने की है |
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना सुकमा के पोलमपल्ली इलाके की है | बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला कलमु भीम मंगलवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था | लेकिन अगले दिन बुधवार सुबह खेत में उसकी लाश मिली | वहीँ मृतक के परिजनों ने आपसी रंजिश के चलते हत्या करने की बात कही है | फ़िलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है |
