
बालाघाट से सटे वारासिवनी में मिनी पटेल को नम आँखों से लोगो ने अंतिम बिदाई दी | उनके अंतिम संस्कार में बड़ी तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित हुए थे | नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा के समक्ष नृत्यांजलि पेश करते वक्त मिनी पटेल को अचानक हृदयघात हुआ था | बताया जाता है कि बेंगलुरु में आयोजित दुर्गा उत्स्व में मिनी पटेल अपने साथियों के साथ नृत्य पेश कर रही थी | इस दौरान दुर्गा पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में उस वक्त कोहराम मच गया जब नृत्यांजलि पेश करते वक्त उनका मौत से आमना -सामना हुआ था | दरअसल पंडाल में रोजाना की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जा रहा था | अंतिम दिन महिला कलाकार माँ दुर्गा को बतौर नृत्यांजलि कथककली और रास गरबा जैसे नृत्य पेश कर रही थी |
पंडाल में मौजूद दर्शक भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठा रहे थे | इस दौरान स्थानीय महिला मंडल माँ दुर्गा के समक्ष नौ दुर्गा की झांकी नृत्यांजलि के रूप में पेश कर रही थी | नृत्य समापन होने के दो मिनट पूर्व ही 32 वर्षीय मिनी पटेल अचानक मंच पर गिर पड़ी | दर्शको एवं साथी कलाकारों ने फ़ौरन उन्हें पानी पिलाया और प्राथमिक चिकित्सा भी दी | लेकिन मिनी पटेल को बचाया नहीं जा सका | उन्हें कार्यक्रम में मौजूद लोगो ने फ़ौरन अस्पताल में दाखिल कराया | जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | बताया जाता है कि उन्हें सीवियर हार्ट अटैक आया था |
मिनी पटेल नृत्य कला में पारंगत थी | बताया जाता है कि स्वर्गीय मिनी पटेल की दो छोटी -छोटी बच्चियां है | उनके पिता डीडी टेम्बरे वारासिवनी तहसील में PWD विभाग में SDO के पद पर कार्यरत है | मिनी पटेल के निधन पर स्थानीय कलाकारों और नागरिको ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गहन दुःख व्यक्त किया है |