दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है | आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को पुलिस ने जनमिलिशिया कमांडर बताया है | बताया जा रहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर किया है | आत्मसमर्पित नक्सली का नाम बामन बेको बताया जा रहा है | दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने नक्सली ने सरेंडर किया है | पुलिस के मुताबित सरेंडर किया नक्सली नारायणपुर जिले के ओरछा इलाका का जनमिलिशिया कमांडर था और 15 सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा था | पुलिस का आरोप है कि सरेंडर किए नक्सल बामन कई संगीन वारदातों में भी शामिल था |