जशपुनगर \ प्रेम प्रकाश शर्मा \
कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वूर्ण कदम उठाया है और यहां की महिलाओं को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने निःशुल्क एरोबिक्स और जुंब्बा की कक्षा प्रारंभ करा दिया है। यह निःशुल्क प्रशिक्षण जशपुर के जयस्तंभ चौक में स्थित इनडोर स्टेडियम में दिनांक 15 मई से प्रातः 5.30 बजे से 6.30 तक नियमित लगाई जा रही है। एरोबिक्स और जंब्बा संगीत के साथ लय में शारीरिक व्यायाम नृत्य शैली है जिसमें महिलाएं मनोरंजन करते हुए तनावमुक्त होकर प्रसन्नता के साथ व्यायाम करतीं हैं। इस नृत्य शैली से महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को स्वस्थ रखने में सफल रहेगी।
इस नृत्य शैली की ट्रेनर श्रीमती मधु मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कलेक्टर सर का यह अभिनव प्रयास का सीखने वाली महिलाओं के जीवन और उनके परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद भी दिया है कि उन्हें इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को एरोबिक्स और जुंब्बा जैसी आधुनिक नृत्य शैली सीखाने का अवसर मिला है। सामान्यतः इस तरह का प्रशिक्षण बड़े शहरों में उपलब्ध होता है जिसमें फीस दे कर लोग इसको सीख सकते हैं।इस प्रशिक्षण में शहर की 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रहीं हैं। वर्तमान में लगभग 50 महिलाओं का एक बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। यदि इच्छुक महिलाओं की संख्या बढ़ती है तो एक और बैच भी प्रारंभ किया जा सकता है ऐसी जानकारी ट्रेनर द्वारा दी गई है।