जम्मू कश्मीर में तैनान छत्तीसगढ़ का जवान शहीद ,SSB की 11वीं बटालियन में था पदस्थ |

0
10

रायपुर / छत्तीसगढ़ का एक जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया है | जवान का नाम दिनेश सिंह है जो कि 11 वीं वाहिनी सीमा सशस्त्र बल में पदस्थ था | बताया जाता है कि बर्फ में दबकर उसकी मौत हुई है | जवान जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था के तहत तैनात था | दिनेश सिंह का शव जम्मू के बनिहाल में शनिवार को मिला था | बनिहाल में शनिवार शाम को टीसीपी के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में एक SSB जवान का शव बरामद हुआ है | पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को सीमा सशस्त्र बल के हवाले कर दिया | मृतक की पहचान सीएम सशस्त्र बल के 11 वीं बटालियन जी कंपनी जवान दिनेश कुमार ठाकुर पुत्र बेखम लाल ठाकुर निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है | दिनेश बालोद के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के पैरी गांव का रहने वाला है | देर शाम उनका शव दिल्ली से रायपुर पहुंचेगा जहां से सड़क के रास्ते शव को बालोद ले जाया जायेगा |