रायपुर / समुद्री चक्रवात फैनी को लेकर रेलवे भी एहतियात बरत रहा है। तूफान के कारण किसी तरह का नुकसान व यात्री संकट में न फंसे इस लिहाज से आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है। दुर्ग-भिलाई व रायपुर के रास्ते पुरी जाने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। ट्रेन गुरुवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अति गंभीर तूफान फेनी के गोपालपुर और चांदबली के बीच से होते हुए पुरी के दक्षिण से गुजरने की संभावना है। ओडिशा में तूफान फैनी के कारण गुरूवार शाम तक तटीय इलाकों से आठ लाख लोग अपने घरों को छोडकऱ राहत शिविरों में जा चुके हैं। तूफान के पुरी में ओडिशा तट से तीन मई को दोपहर को गुजरने की पूरी संभावना है और इस दौरान हवा की गति 175-185 से 205 किमी प्रतिघंटा तक होने की संभावना है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के पुरी सहित आसपास के तटीय क्षेत्रों में समुद्री तूफान फैनी की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान तेजी से पूरी तट की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पुरी जाने वाले कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रद्द होने वाली ट्रेनों में 12843 पुरी-अहमदाबाद, 18477 पुरी -हावड़ा, 18407 पुरी-साईं नगर, 18425 पुरी-दुर्ग शामिल है। वहीं विसाखापट्नम अमृतसर को व्हाया विजय नगरम, टिटलागढ़ व संबलपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है।