अभी तक आपने पोल्ट्री फार्म देखा होगा जहाँ मुर्गे मुर्गियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलता है | फिश फार्मिंग भी आपने देखी होगी लेकिन अब देखिये स्नेक फार्मिंग | नागालैंड में इन दिनों स्नेक फार्मिंग का धंधा जोर पकड़ रहा है | यहाँ पर वैसे तो ज्यादातर जीवजन्तुओ को खाने पीने में इस्तेमाल किया जाता है | सांप के मांस से तैयार होने वाली डिश यहाँ खूब पसंद की जाती है | लिहाजा अब यहाँ स्नेक फार्मिंग का धंधा खूब पनप रहा है | सैर सपाटे के लिए आने वाले चीनी और दक्षिण अफ़्रीकी देशो के नागरिको को यहाँ के तरो ताजा सांप बेहद भा रहे है | देखिये स्नेक फार्मिंग का नजारा |