रायगढ़ / खरसिया डभरा मार्ग के भद्री चौक में बीती रात भीषण सड़क हादसा गठित हो गया | इसमें बोलेरो और कैप्सूल में हुई जोरदार भिड़ंत होने से 3 लोगों की मौत हो गई | वही आधा दर्ज़न लोग घायल हो गए । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार लोग शादी समारोह से सक्ती लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। मरने वालों में सक्ति में विद्युत विभाग में पदस्थ महिला जेई नेहा महंत एवं उसका 10 माह के बेटे तन्मय महंत भी शामिल है। वही घायलों को पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से तत्काल इलाज के लिए खरसिया सिविल अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया। जिसमे से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है | पुलिस ने कैप्सूल वाहन को कब्जे में ले लिया है |