कांग्रेस पर पूर्व स्वास्थ और पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर का तीखा प्रहार , राहुल गांधी, कांग्रेस और ममता बैनर्जी राष्ट्रीय गर्व का उड़ाते है मजाक |

0
8

पूर्व स्वास्थ और पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और ममता बैनर्जी राष्ट्रीय गर्व का मजाक उड़ाते हैं | आज देश के लिए गर्व की बात है भारत ने अंतरिक्ष में सुरक्षा के लिए एंटी सैटेलाइट मिसाइल तकनीक हासिल कर आज 300 किलोमीटर दूर एक लाइव सैटेलाइट मार गिराया है  |  जिस पर विपक्ष के नेताओ का बयानबाजी शुरु हो गया फिर भी विपक्ष के ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं | राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी पीएम का मजाक उड़ाते हैं |  कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रही है |  दरअसल राष्ट्र ने नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है |  अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी |  भारत चौथा देश है, जिसने यह सिद्धि हासिल की | 

 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना को बंद कर भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों की हत्या की साजिश की है | राहुल गांधी जिस कार्यक्रम में शामिल हुए आचार संहिता के बावजूद उसमें राजनीति हुई  | कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रही  है | अजय चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से की गई गरीबी उन्मूलन की बात सिर्फ मानसिकता परिवर्तन का आंदोलन है | अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के लिए दिल्ली के सत्ता का मतलब मां, बेटा, बेटी और जम्हाई सिर्फ चार उन्हें देश से मतलब नहीं  | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी बताए कि कांग्रेस शराबबंदी कब करेगी | क्या कांग्रेस चुनाव में शराब का इस्तेमाल नहीं करेगी | क्या ज्यादा मूल्य पर शराब नहीं बची जाएगी | सिर्फ पैसे के लिए शराब ज्यादा मूल्य पर बेची जा रही है |