जांजगीर | कलयुगी बेटे ने पहले तो अपने पिता की हत्या कर दी और इसके बाद लाश का चुपके से अंतिम संस्कार भी कर दिया | घटना ग्राम बम्हनीडीह का बताया जा रहा है | पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसे जेल दाखिल करा दिया है |
दरअसल गजालाल डडसेना ने अपने बेटे रामभगत डडसेना से खाना माँगा | इस दौरान रामभगत ने कहा कि उसकी पत्नी आएगी तो वह खाना मिलेगा | इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया | देखते ही देखते दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि रामभगत ने अपना आपा खो दिया और अपने ही पिता के पर डंडे से वार कर दिया | इधर डंडे की वार से गजालाल तुरंत जमीन पर बेहोश होकर गिर गया और मौत हो गई | इसके बाद पिता की मौत से आरोपी घबरा गया और उसे उसके कमरे में चुपचाप ले जाकर लिटा दिया | जब सुबह आरोपी की पत्नी अपने ससुर को उठाने गई तो ,वह मारा हुआ पड़ा था | पत्नी ने फ़ौरन इसकी जानकारी अपने पति को दी | इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को मनगढ़ंत कहानी बताई और लाश गांव के ही मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया |
इस बीच ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी | इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी बेटे से पूछताछ की तो वो गोलमोल जवाब देने लगा | फिर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपी ने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया |
