एक महिला समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण , नक्सलियों पर था ग्यारह लाख का इनाम |

0
13

धर्मेंद्र महापात्र [ Edited By: शशिकांत साहू]

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है |  एक महिला समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण | जिनमें से 5 इनामी नक्सली भी शामिल है  | नक्सलियों में तीन लाख के दो और दो लाख के दो व एक लाख के इनामी नक्सली है | नक्सल गतिविधियों से तंग आकर बस्तर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी के समक्ष सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है | आत्मसमर्पण माओवादियों के प्लाटून नंबर 2 और 22 के कमांडर भी शामिल है |  जो कि 2 भरमार और एक 315 पिस्टल के साथ आत्मसमर्पण किया है |   सभी माओवादी कई गंभीर नक्सल घटनाओं में शामिल थे |  आत्मसमर्पण करने पर माओवादियों को शासन ने प्रोत्साहन राशि  के रूप में 10- 10 हजार रूपए सभी को नगद दिया है |  इन्हें शासन के पुनर्वास नीति के तहत और अन्य सुविधा का लाभ दिया जाएगा



आत्मसमर्पण  नक्सली 

    नागेश कुरसम उर्फ बुधराम , और सोमे उर्फ भीमें कुरसम पर  3 लाख का  इनाम की घोषणा  छत्तीसगढ़ सरकार ने की थी  | नक्सली रातु ओयाम और  सहदेव उईका पर 2 लाख का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा था , इसके अलावा एक लाख का इनाम  गणपत वासम पर था |  राममूर्ति वासम, कमलू कामा, कुहरामी हड़मो, लक्खू वेट्टी उर्फ लक्खो शामिल है |  इन सभी नक्सलियों ने अपने अपने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है |