ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका – कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू |

0
8

 महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने गंभीर आरोप लगते हुए, उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताई है  | उन्होंने कहां जिओ टावर के नीचे लैपटॉप लेकर कई लोगों के होने की सूचना मिली है |  उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ईवीएम की निगरानी कराएंगे और चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे | धनेंद्रसाहू ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से इस तरह की जानकारियां मिलने की बात कही है |  धनेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें जीतने का दावा किया है  | वही यह भी कहा है कि देश में सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है  | 


 महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने कहा कि पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे ना कोई मोदी लहर है ना कोई मोदी फैक्टर कुछ लोगों से चर्चा करने पर उनका भी मत पूरा देश का भी मत नहीं हो सकता मतदाता मौन होता है वह आपको और हमें जब नहीं बताता कि किसे वोट दिया है तो एग्जिट पोल वालों को कैसे बताएगा एग्जिट पोल जो अभी दिखाया जा रहे हैं उसका सच्चाई से दूर दूर तक वास्ता नहीं है |