आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बीजेपी के दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार |

0
9

धर्मेंद्र महापात्रा /

जगदलपुर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पुलिस ने 15 भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है  | जहा से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया | भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय के सामने प्रदेश के आपदा एवम राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुतला दहन किया था | कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उनके प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के उपनाम को लेकर मंत्री ने टिप्पणी की थी | जिससे आक्रोशित होकर पुतला दहन किया गया था | पुतला दहन के बाद स्थानीय निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते बोधघाट में FIR  दर्ज कराया था  | बोधघाट पुलिस ने धारा 143,147,148,149,150,285,341 और 188 के तहत मामला दर्ज कर वायरल वीडियो और नामजद रिपोर्ट के आधार पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर पहुंच कर गिरफ्तार किया और उन्हें थाने ले आई |  कागजी कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं को जिला न्यायालय में पेश किया गया  | जहां संग्राम सिंह राणा,राकेश तिवारी,राजेंद्र बाजपेयी,अक्षय पांडे,रोहित खत्री,पंकज आचार्य,विनीत शुक्ला,आलेख तिवारी सहित अन्य को न्यायधीश ने सभी को जमानत दे दी | वही जिला अध्य्क्ष बैदु राम कश्यप और भाजयुमो अध्य्क्ष रजनीश पाणिग्रही की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है | 

        न्यायधीश ने बोधघाट पुलिस को इस दौरान फटकार भी लगाई की इनकी जमानत थाने स्तर पर ही कर देना था.प्रदेश महामंत्री किरण देव ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि नई सरकार जब से चुनकर आई है  | अपने राजनीतिक विरोधी कार्यकर्ताओं को अलोकतांत्रिक ढंग से व्यवहार कर रही है  | कांग्रेस बदलापुर की राजनीति कर रही है  | वहीं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा जिस तरह कार्यकर्ताओं को घर से 20- 20 पुलिसकर्मी उठा कर लेकर आई है यह घोर निंदनीय है  | इसका भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करती है | निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कार्यकताओं की गिरफ्तारी को निंदा करते बताया की सभी कार्यकर्ताओं को जमानत मिल चुकी है | मगर सवाल यह है की FIR  के बाद तुरंत पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पहुंच जाती है यह सब कांग्रेस के नेताओं के निर्देश पर हो रहा है | एडिशनल एसपी संजय महादेवा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन किए जाने को लेकर 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है |