Saturday, October 5, 2024
HomePoliticsअंतागढ़ टेपकांड : अजीत जोगी, राजेश मूणत, मंतूराम सहित 5 पर FIR...

अंतागढ़ टेपकांड : अजीत जोगी, राजेश मूणत, मंतूराम सहित 5 पर FIR दर्ज , पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने दर्ज कराई FIR |

रायपुर / अंतागढ़ टेपकांड मामले में रायपुर की पूर्व महापौर एवं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता किरणमयी नायक की ओर से रायपुर के पंडरी पुलिस थाना में अपराध दर्ज कराया गया है |  किरणमयी नायक की FIR में आरोपी के तौर पर मंतुराम पवार, अजित जोगी,अमित जोगी,राजेश मूणत और डॉ पुनित गुप्ता के नाम दर्ज हैं।  पंडरी पुलिस ने FIR मे अभियुक्तगणो के खिलाफ धारा 406,420,171E,171F,120B, और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 9 और 13 के तहत मामला दर्ज किया है। 

किरणमयी नायक का आरोप है कि वर्ष 2014 में अंतागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन थोड़े ही दिनों के बाद मंतूराम पवार मैदान छोड़कर चले गए। उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा, जब पार्टी ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि मंतूराम को मंत्री राजेश मूणत, विधानसभा के सदस्य अमित जोगी, लोकसेवक पुनीत गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आर्थिक प्रलोभन दिया था। किरणमयी नायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी आवश्यक तथ्यों और दस्तावेजों के साथ पहले भी सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी, लेकिन तब उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया था।

आपको बतादे कि बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड की जांच शासन द्वारा आईजी जीपी सिंह की निगरानी में कराने का फैसला किया है। इससे पहले आनंद छाबड़ा मामले में जांच कर रहे थे। जिसे हटाकर आईजी जीपी सिंह के निगरानी में जांच करने का आदेश जारी किया गया था। 

RITURAJ VAISHNAV
RITURAJ VAISHNAVhttp://www.newstodaycg.com
Rituraj Vaishnav rituraj.vaishnav@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img