विनोद चावला
महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए आयोजित गांधी विचार पदयात्रा का आज तीसरा दिन है | आज तीसरे दिन भी सीएम भूपेश बघेल इस पद यात्रा में शामिल होंगे , जहा वो तीन साल से भखारा थाने में रही गांधी जी की मूर्ति का अनावरण उसी स्थल पर करेंगे | जिस स्थल पर तीन साल पहले मूर्ति स्थापति करने को लेकर बीजेपी कांग्रेस में जमकर विवाद हुआ था |
दरसअल धमतरी जिले में 4 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा | सत्याग्रही कंडेल ग्राम से शुरू हुई यह पदयात्रा का आज तीसरा दिन है | जिसमें पदयात्रा आज ग्राम सिहाद से होते हुए भखारा पहुंचेगी |
आपको बता कि 3 साल पूर्व गांधी जी की प्रतिमा को स्थापित करने वाले स्थल को लेकर बीजेपी कांग्रेस में जमकर विवाद हुआ था | विवाद का ठोस हल निकलने तक पुलिस ने गांधी जी की प्रतिमा को सहसमान भखारा थाने के आवासीय भवन में सुरक्षित रखा था | जिसे कांग्रेस की सरकार आने के साथ ही 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे गाजे के साथ थाने से बाहर निकाल मूर्ति स्थल तक लाया गया | जहा आज सीएम भूपेश बघेल इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण भी करेंगे | प्रतिमा स्थापना को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता इसे असत्य पर सत्य की जीत बता रहे ,तो वहीं कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का कहना है कि स्थल की परमिशन को लेकर तत्कालिक समाय में प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकी थी | कांग्रेस के आरोप निराधार है गांधी जी के विचारों को सबसे ज्यादा मानने वाली पार्टी बीजेपी ही है |
