गेंदलाल शुक्ला
कोरबा | नगरीय निकाय चुनाव में सरकार द्वारा नगर अध्यक्ष के लिए अप्रत्यक्ष प्रणाली को लागू करने के कदम का जहां भाजपा समेत दुसरे सियासी दल कड़ा विरोध दर्ज करा रहे है, तो वही कांग्रेस संगठन ने सरकार के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया है | जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा की जिला प्रमुख उषा तिवारी ने इस बात पर ख़ुशी जाहिर की है की पार्षद अब शहर के मुखिया का चयन कर सकेंगे | उन्हें पूरा विश्वास है की इससे न सिर्फ नगर को बेहतर अध्यक्ष और महापौर मिलेगा बल्कि नगर के विकास में भी यह व्यवस्था मील का पत्थर साबित होगा |
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उषा तिवारी ने कहा की सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना ही बीजेपी का एकमात्र काम रह गया है | जहाँ तक खरीद-फरोख्त का सवाल है तो उन्होंने इस तरह को चीजों को भाजपा का रिवाज बताया | उन्होंने कहा की भाजपा खरीद फरोख्त से सत्ता हथियाने में विश्वास करते है जबकि कांग्रेस अपने काम और कार्यकर्ताओ के बल पर चुनाव जीतती है |
कांग्रेस के भीतर डर का माहौल होने के आरोप पर उषा तिवारी ने कहा की बीजेपी को यह समझ लेना चाहिए की बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने रिकार्ड मत और सीटों से प्रदेश में वापसी की थी | लोकसभा चुनावों में भी वह कोरबा फतह करने में कामयाब हुए थे | इसी तरह कांग्रेस ने दंतेवाड़ा में हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल की है | इसलिए बीजेपी के डर का आरोप पूरी तरह से निराधार है | उनके पास मजबूत संगठन है और वह प्रदेश भर के निकायों में भी कांग्रेस की वापसी कराएँगे | उषा तिवारी का साफ कहना है की प्रदेश में कांग्रेस सभी चुनावों में पारदर्शिता की हिमायती है और यही वजह है की कांग्रेस सरकार ने जनहित में यह बड़ा फैसला लिया है |
