वायरल वीडियो : मस्जिद में खून खराबा , 49 लोगो की मौत |

0
9

मस्जिद में खून खराबा | न्यूजीलेंड में एक सिरफिरे व्यक्ति ने जबरदस्त गोलीबारी की | क्राइस चर्च स्थित मस्जिद में यह शख्स आधुनिक राइफल से तब तक गोली चलाता रहा जब तक कि हथियार में लगी मैगजीन खत्म न हो गई | इस व्यक्ति ने 49 लोगो की जान ले ली | जबकि गोली लगने से दर्जनों लोग घायल हो गए | घटना शुक्रवार सुबह की है | मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए कई लोग पहुंचे थे | इस दौरान हथियारबंद एक शख्स कुछ लोगो के साथ मस्जिद में घूस आया | उसके हाथ में आधुनिक राइफल थी |  इससे पहले की लोग  कुछ समझ पाते , सिरफिरे ने  धुआँधार फायरिंग शुरू कर दी |

न्यूजीलैंड की सुरक्षा एजेंसी ने इस मामले में चार लोगो को हिरासत में लिया है | जिसमे वह शख्स भी शामिल है जिसने गोलीबारी की थी | न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern इस घटना की तीखी निंदा की है | सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आरोपियों के तार किसी आतंकवादी संगठनों से जुड़े हो सकते है |      

https://youtu.be/_IdDa0wijTs