Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhलोकसभा चुनाव का एलान ,छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदान ...

लोकसभा चुनाव का एलान ,छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदान | 11,18 और 23 अप्रैल को होगा चुनाव, 23 को होगी मतगणना |

नई दिल्ली / भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है | इसके साथ ही देश भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है | छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होगा |  पहले चरण में छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर चुनाव होगा |  18 अप्रैल को द्वितीय चरण में 3 सीटों पर और तीसरे चरण में 23 अप्रैल को प्रदेश की 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे |

लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है | पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होगा |  पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा |  वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी |  मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 2019 चुनावों के लिए मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब 90 करोड़ हो गई है | उन्होंने यह भी बताया कि  18-19 साल के डेढ़ करोड़ वोट हैं |  अरोड़ा ने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर पानी, शौचालय और बिजली के इंतेजाम भी किए गए हैं. साथ ही इस चुनाव में भी NOTA का इस्तेमाल होगा और सभी बूथों पर EVM के साथ वीवीपैट लगाए जाएंगे |  

कब-कब होंगे मतदान

पहला चरण- 11 अप्रैल- 20 राज्यों की 91 सीटों- आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 1, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1

दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 13 राज्यों की 97 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 , पुद्दुचेरी 1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल-14 राज्यों की 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1, दमन दीव 1

चौथा चरण- 29 अप्रैल- राज्यों 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- मई- राज्यों की 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13

RITURAJ VAISHNAV
RITURAJ VAISHNAVhttp://www.newstodaycg.com
Rituraj Vaishnav rituraj.vaishnav@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img