रायपुर | मध्यप्रदेश में हनीट्रैप का खुलासा होने के बाद प्रदेश में इसी तरह के कई घटनाए सामने आये है | ताजा मामला रायपुर के राजेंद्र नगर की है | जहां
दो सगी बहनों ने मिलकर डेंटिस्ट को रेप का आरोप दर्ज कर फंसाने की धमकी देते हुए 30 लाख रुपए की मांग की थी । मामले में डेंटिस्ट की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ FIR दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है । डॉक्टर का आरोप है कि महिला उसके क्लिनिक में इलाज कराने आती थी | कई बार क्लिनिक में इलाज हुआ | इस दौरान उन्होंने गलत इलाज करने का आरोप लगाया और पैसे की मांग करने लगी | जब मांग पूरी नहीं की तो झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी |
डॉक्टर अरविंद जैन का आरोप है कि महिला और उसकी बहन ने ब्लैकमेलिंग कर 30 लाख रुपए की डिमांड की | इसके पहले भी महिला ने महिला आयोग समेत कई जगहों पर और थाने में भी FIR दर्ज करा चुकी है | जिसकी जांच चल रही है | जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला और उसकी वकील बहन ने डॉक्टर अरविंद जैन के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाई थी | मामला डॉक्टर के फेवर में आते ही महिला दूसरे मामलों में डॉक्टर अरविंद जैन को परेशान करने लगी | महिला डॉक्टर अरविंद जैन के पास इलाज करवाने आई थी | महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से उसका चेहरा ख़राब हो गया | मामला उपभोक्ता फोरम तक पहुँच गया | उपभोक्ता फोरम से डॉक्टर के फेवर में फैसला आते ही महिला ने डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करा दी | महिला डॉक्टर से 30 लाख रुपए की डिमांड भी करने लगी | डॉक्टर अरविंद जैन ने महिला से परेशान होकर राजेंद्र नगर थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया है |
