विनोद चावला
धमतरी जिले के वन विभाग ने तेंदुए का शिकार करने वाले चार रोपियों को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेंदुवे के पंजे , नाखून और मुछ बरामद की है |मामले में विभाग आरोपियों से पूछताछ कर रहा है |
दरअसल बीरगुड़ी परिछेत्र के जंगलों में तेंदुवे की संख्या काफी तादाद में है ,जिसके चलते शिकारी भी इन बेश कीमती जानवरों के शिकार में घात लगाकर बैठे रहते हैं | मौका पाकर शिकारी इन जानवरों का शिकार कर देते है | गुरुवार को वन विभाग के बटन हर्रा में जंगलों के तालाब में एक नर तेंदुए के शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों से मिली | सुचना के बाद डीएफओ धमतरी डॉग स्कॉट की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे | जहां तेंदुवे के शव से पंजे व दांत नाखून मूछ गायब मिले |
प्रथम दृश्यता ही शिकार का मामला दिखने पर विभाग ने तफ्तीश शुरू कर दी | इसके बाद गांव में चरवाहे पर संदेह जताते हुवे पूछताछ की गई | जिसने शिकार करने की बात कबूल करते हुए शिकार में शामिल लोगों की जानकारी विभाग को दी | मामले में वन विभाग अमले ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | वहीं पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावनाएं भी बताई जा रही है |