Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhडकैत डीजी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी का काउनडाउन शुरू | आरोपी की...

डकैत डीजी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी का काउनडाउन शुरू | आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हो रही लेटलतीफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाराज |

कभी भी गिरफ्तार हो सकता है छत्तीसगढ़ का “चार्ल्स शोभराज” | 

रायपुर / छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 1988 बैच के कुख्यात जालसाज मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है | जल्द ही यह “ठगराज” पुलिस की गिरफ्त में नजर आएगा | आधा दर्जन थानेदारों और चार सीएसपी स्तर के अफसरों ने आरोपी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए हामी भरी है | वो जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का दावा कर रहे है | हालांकि उन्हें अभी डीजीपी डीएम अवस्थी से इसकी इजाजत नहीं मिल पाई है | उम्मीद की जा रही है कि आने वाले 24 घंटों में पुलिस मुख्यालय से इसकी अनुमति मिल जाएगी | दुर्ग पुलिस आरोपी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर अब जाकर सक्रिय नजर आ रही है | 

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला थाने में हप्तेभर पहले निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ धारा  409,420 ,467 ,468 ,471 ,201 एवं 421 के तहत अपराध पंजीबद्ध  किया गया था |  बताया जाता है कि आरोपी मुकेश गुप्ता जब “साडा” भिलाई के “सीओ” के पद पर तैनात थे , तब उन्होंने जालसाजी कर एक बेशकीमती भूखंड समय पर बगैर रकम चुकाए अपने नाम करवा लिया था | यही नहीं इस “ठगराज” ने नियमो का उल्लंघन और भारी भ्रष्ट्राचार करते हुए कई और लोगों को भी भूखंड उपलब्ध कराया था | आरोपी मुकेश गुप्ता के भारी भ्रष्ट्राचार के चलते “साडा” विवादों में भी घिरा और आखिरकर उसे तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने भंग कर दिया था | लंबे समय से “साडा” के  “भूखंडो की बंदरबाट” का मामला गरमाया हुआ था | बीजेपी शासनकाल में कई बार आरोपी मुकेश गुप्ता के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई किये जाने की मांग उठते रही | लेकिन राजनैतिक संरक्षण के चलते मुकेश गुप्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी |  कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि यह जालसाज अपने असली ठिकाने में पहुंचेगा | 

एक जानकारी के मुताबिक आरोपी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर हो रही लेटलतीफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी नाखुश है | उन्होंने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है | मुकेश गुप्ता के खिलाफ चार सौ बीसी का प्रकरण काफी विचार विमर्श के बाद दर्ज किया गया था | यह पूरा मामला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में भी था | यह भी बताया जा रहा है कि इस कुख्यात आरोपी की समय पर गिरफ्तारी ना होने का खामियाजा आला पुलिस अफसरों को भुगतना भी पड़ सकता है | इस माह के अंतिम दिनों में पुलिस महकमे में होने वाले फेरबदल में कई संदिग्ध पुलिस अफसरों को मैदानी इलाकों से हटाकर उन्हें दूसरी जवाबदारी सौंपे जाने की खबर है |  

फ़िलहाल आरोपी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है | कई पुलिस कर्मी उसे उसके असल ठिकाने में देखना चाहते है | दुर्ग जिला पुलिस बल में तैनात एक अफसर ने न्यूज टुडे छत्तीसगढ़ से बातचीत के दौरान दावा किया कि निर्देश मिलते ही वो कुख्यात आरोपी मुकेश गुप्ता को धर दबोचेंगे |      

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img