छत्तीसगढ़ में 11 सीटों पर मतगणना जारी है जिसमे बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है | जबकि कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर ही आगे चल रही है | तो इस तरह कांग्रेस ने पिछले बार के मुकाबले कुछ ज्यादा बढ़त नहीं बना पाई है |
कांग्रेस
महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू 2 हजार 49 वोट से आगे चल रहे हैं |
बस्तर से कांग्रेस प्रत्य़ाशी दीपक बैज 35 हजार 455 वोटों से आगे चल रहे हैं |
बीजेपी
रायपुर से बीजेपी प्रत्याशी सुशील सोनी 1 लाख 10 हजार 524 वोट से आगे चल रहे हैं |
सरगुजा से बीजेपी प्रत्य़ाशी रेणुका सिंह 91 हजार 971 वोट से आगे चल रही हैं |
राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडे 69 हजार 463 वोट से आगे चल रहे हैं |
दुर्ग से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल 1 लाख 19 हजार 560 वोट से आगे चल रहे हैं |
जांजगीर-चांपा से बीजेपी प्रत्याशी गुहाराम अजगले 43 हजार 111 वोट से आगे चल रहे हैं |
कोरबा से बीजेपी प्रत्य़ाशी ज्योतिनंद दुबे 16 हजार 466 वोट आगे चल रहे है |
बिलासपुर से बीजेपी प्रत्य़ाशी अरुण साव 55 हजार 109 वोटों से आगे चल रहे हैं |
कांकेर से बीजेपी प्रत्य़ाशी मोहन मंडावी 12 हजार 232 वोट से आगे चल रहे हैं |
रायगढ़ से बीजेपी प्रत्य़ाशी गोमती साय 56 हजार 402 वोट से आगे चल रहे हैं |